समाज में फैली कुरीतियों पर हुई चर्चा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Dec 7, 2025 - 13:29
 0
समाज में फैली कुरीतियों पर हुई चर्चा  का ग्रामीणों ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सिंघानिया धर्मशाला में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। किसान नेता सुभाष बुगालिया ने कहा कि गांव में विकास समिति का गठन होना चाहिए ताकि वह पंचायत के सहयोग से अनेक विकास कार्य करवा सकें।उन्होंने गांव में फैली कुरीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी समाज मे मृतक पर एक से अधिक चद्दर या चुनड़ी ओढ़ाने की प्रथा समाप्त होनी चाहिए। साथ ही शादी समारोह में भात में जाने वाले लोग चुनड़ी, साड़ी आदि न देकर बहिन या बेटी को 500 रुपए नकद देकर सहयोग करें ताकि उसके काम आएं।गांव में किसी भी घर पर कोई स्मार्ट मीटर लगाने आएं तो विरोध करें तथा तत्काल ग्रामीणों को एकत्र करें। इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत किया।इस मौके पर अमीलाल बुगालिया, गौरीशंकर सैनी, राजेंद्रसिंह, बंशीलाल बुगालिया, विजेंद्रसिंह, मनोहर सिंह, महेंद्रसिंह, कैप्टन महेश, रमेश कुमार, अनिल सिहाग, महेन्द्र केडिया, महिपाल कुमावत, हरीराम जांगिड़, दिनेश बुगालिया, रमेश बुगालिया, हरीराम बुगालिया, नन्दकिशोर स्वामी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................