दिव्यागजनों की विशेष बैठक का हुआ आयोजन, एक ही बैनर के नीचे आकर लड़ेंगे अपने अधिकारों की लड़ाई
कोटपुतली (संजय बागड़ी) कस्बे में मोरीजावाला धर्मशाला में रविवार को दिव्यागजनों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बहरोड़ कोटपुतली जिले से काफी संख्या में आए दिव्यागजनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बाल भारती एज्यूकेशनल सोसाइटी सेकेंडरी स्कूल कोटपुतली के निदेशक बाबूलाल खर्रा ने की। बैठक को लेकर रिंकू यादव ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के सभी दिव्यागजनों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर खड़ा करना हे। ताकि सभी दिव्यागंजन साथी एक जगह संगठित रह सके। उन्होंने बताया कि इस समय क्षेत्र के दिव्यागंजन संगठित नहीं हे। पहले हम सब अपना एक संगठन बनाएंगे ओर फिर उसी संगठन की शक्ति से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़कर अपने अधिकारों को प्राप्त करेंगे।
- हम सब एक है, हम सब साथ हैं का दिया नारा
बैठक में सभी ने मिलकर एक साथ नारा दिया हम सब एक है, हम सब साथ हैं तो फिर डर किस बात का। बैठक का प्रतिनिधित्व करते हुए कासली निवासी मूलचंद यादव ने सभी को संगठन के प्रति ईमानदारी और लगन से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी बताया कि गत कई वर्षों में हुई विभिन्न भर्तीयो में काफी संख्या में फर्जी दिव्यांगों ने वास्तविक दिव्यांगों के हक को मारा हे। इस तरह का फर्जीवाड़ा न हो ओर वास्तविक दिव्यांगों को उनका हक मिले इसकी लड़ाई लड़ेंगे। ओर यह लड़ाई तभी लड़ ओर जीत सकते हे जब हम सब दिव्यागंजन एकजुट रहेंगे। ओर इसी एकजुटता के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया।
- बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में बाबूलाल खर्रा, मूलचंद यादव, रिंकू यादव, राकेश शर्मा, सुरेंद्र छेपट, किरण, सुमन, रुक्मणि, महेश, बालकिशन, इंद्राज, जगवीर, महेश सैनी, मुकेश सैनी, रामरतन, सुभाष, महेश चौधरी, धौलाराम, श्रवण कुमार, मनोज स्वामी, आशा देवी, अमरसिंह गुर्जर, राकेश भगेर, महेश पलसानिया आदि लोग मौजूद रहे।