बहरोड़ में कलर फैक्ट्री में बॉयलर फटा:पास के गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जले, 3 घंटे में पाया काबू

Sep 20, 2025 - 11:17
 0
बहरोड़ में कलर फैक्ट्री में बॉयलर फटा:पास के गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जले, 3 घंटे में पाया काबू

बहरोड़ इंडस्ट्रीज एरिया फेस 2 में स्थित दोपहर 12 बजे एक कलर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। बॉयलर का केमिकल और ढक्कन दूर तक जा गिरा। इससे पास के एक गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों की खिड़कियां हिल गईं। आग की सूचना मिलते ही बहरोड़ और नीमराना से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

हादसे के समय बंद था प्लांट - यह फैक्ट्री बहरोड़ के गांव नासरपुर के रहने वाले तेजपाल मास्टर की है। फैक्ट्री जीर्ण-शीर्ण हालात में थी। फैक्ट्री को अलवर के नेमीचंद शर्मा को किराए पर दिया हुआ था।

नेमीचंद फैक्ट्री में कलर बनाने का काम करता था। जिसमें 10-12 श्रमिक काम करते हैं। नेमीचंद शर्मा ने कहा कि मैं बाहर आया हुआ हूं। आज प्लांट बंद था। कोई भी श्रमिक काम नहीं कर रहा था।

सामने गोदाम में रखे पाइप भी जले - बॉयलर फटने से फैक्ट्री के सामने खुले गोदाम में रखे प्लास्टिक पाइप के बंडलों में भी आग लग गई। जिसे कंपनी के लोगों ने अपने स्तर पर फायर सिलेंडर और टैंकर से पानी मंगवाकर आग पर काबू पा लिया। रमेश नैय्यर ने बताया कि आगजनी में कंपनी को करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जो पाइप थोड़ा भी जला है या पैकिंग जलकर चिपक गई। वो भी यूजेबल नहीं है।

3 घंटे बाद आग पर काबू पाया - फैक्ट्री की आग को पांच दमकल ने 4-5 फेरे लगाकर 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सूचना पर बहरोड़ डीएसपी कृतिका यादव भी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................