बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए 40 जोड़े पंजीकृत

Dec 8, 2025 - 13:43
 0
बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए 40 जोड़े पंजीकृत

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) सेन समाज सामूहिक विवाह समिति भीलवाड़ा द्वारा हर वर्ष हरनी महादेव में बसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त पर आयोजित होने वाले सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण पर सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ऊपरेड़ा ने मीडिया को बताया कि इस सम्मलेन विवाह बन्धन में बंधने के लिए अब तक 40 से अधिक जोड़ों ने पंजीकरण कराया है और कई अन्य जोड़े समिति कार्यालय में संपर्क में हैं जो अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह सम्मेलन में करवाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं सेन समाज सामूहिक विवाह समिति सचिव बाबू लाल सेन चाखेंड  ने समस्त सेन समाज से मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा आगामी  23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन हरनी महादेव भीलवाड़ा में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने वाले विवाह घर के जैसे वातावरण में सम्पन्न होने वाला है जिसमें विवाह की हर रस्म रीति,रिवाज जैसे बारात स्वागत, बड़बदाऊं भेजना, बिंद खोतली के डोरा बंधवाना, बिंद आरती,तोरण,वरमाला,पवित्र अग्नि के विधि विधान से फेरे वाटका रस्म, विदाई सहित कई ओर भी रस्म अदायगी करवाई जायेगी इसके साथ ही वर वधु को अपने नए जीवन व्यापन हेतु डायजा, ज्वैलरी प्रदान की जाती है जो उनके आने वाले जीवन को और भी सुंदर और सुगम बनाने में मदद करती है सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल सेन (मांडल) ने कहा, “आज के महंगाई के दौर में, जब शादी-विवाह का खर्च आम परिवारों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन मेवाड़ आंचल के युवक-युवतियों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................