समृद्ध भारत अभियान ने जिला जज का किया अभिनंदन, सेवक के रूप में अपने दायित्वों का किया निर्वहन- डीजे कौशिक
भरतपुर (विष्णु मित्तल) समृद्ध भारत अभियान द्वारा स्थानात्तराधीन जिला एंव सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक का भव्य अभिनंदन कर सम्मान किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र नाथ गुप्ता ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में न्यायाधीश सलीम बदर उपस्थित थे ! कार्यक्रम में अधिवक्तागण, एवं न्यायिक अधिकारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक को जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी, न्यायिक अधिकारियों की ओर से सीजेएम चेतन गोयल, बार एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष माधोसिंह मदेरणा, रेड्क्रोस सोसाइटी के कृष्ण कांत गर्ग, इंजीनियर्स फॉर्म सहित अनेक संस्थाओं ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। जबकि समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने साफा व मालार्पण, पटका उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
प्रारंभ में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि डीजे केशव कौशिक ने कार्यकाल के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए त्वरित एंव सुलभ न्याय दिलाने का भरसक प्रयास किया तथा कानून एंव संविधान के दायरे में रहकर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी ने कहा जो अधिकारी गरीब व पीडित व्यक्ति को सुलभ न्याय दिलाकर अमिट छाप छोडता है, उसे हमेशा याद किया जाता है। ऐसी ही प्रतिभा केशव कौशिक में थी । बार एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष माधो सिंहं मदेरणा ने कहा कि उन्होने बार व बैच के मध्य मधुर सम्बन्ध बनाये रखे जिससे पीडितों को समय पर न्याय मिल सका। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मगोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि डीजे कौशिक जहाँ भी रहेंगे वहीं अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप न्यायालयों में छोडगे और अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा सिंह धनकर ने कहा कि जब कोई अधिकारी अपनी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं दया भाव से निभाता है तो उसकी कार्यकुशलता में वृद्धि हो जाती है। जिससे फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल जाता है।
जिला एंव सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने कहा कि उन्होने सेवा के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कानून एवं संविधान मे प्रदत आधिकारों के तहत् किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बार का पूरा सहयोग मिला जिसके परिणाम स्वरुप शीघ्र व त्वरित न्याय दिलाने में सहायता मिल सकी। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहा कि पीडित व्यक्ति को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। जिसके लिए उन्होंने पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी पूरी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्रनाथ गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों के साथ विनम्रता व निष्ठाभाव से कार्य कर उदाहरण पेश किया। अंत में इंजिनियर्स फॉर्म के हेमराज गोयल ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक आधिकारी सीताराम मीणा, चेतन चौहान, दीपिका सिंह, श्रृद्धा शुक्ला, कुन्तल जैन, अधिवक्ता अमित खूटैटीया, कुलदीप धनकर, विजय गोयल, इंजिनियर मनोज पाराशर, धर्मेन्द्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।