शिशुपाल सिंह राजपुरोहित बने पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष; पद ग्रहण समारोह से पूर्व पीले चाँवल बाँट दिया न्यौता
पाली (बरकत खान) पाली कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित निंबाड़ा का विधिवत पदभार 9 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
पदभार ग्रहण समारोह से पहले, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के करीबी समर्थक शंकर लाल माली दुजाना ने व्यापक दौरा किया। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के दुजाना, बलाना, तखतगढ़, खिवान्दी, बलूपुरा, बाकली, सुमेरपुर, सांडेराव, देवतरा, आकदडा, वेनपुरा, ढोला, कोसेलाव, धणा, लापोद, बड़गांव, बसंत, बाबा गांव, चाणोद और पिसावा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। माली ने कार्यकर्ताओं को पीले चावल बांटकर समारोह में आने का निमंत्रण दिया।
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर खासा जोश और उत्साह देखा गया। शंकर लाल माली ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के हित में आपसी मनमुटाव भुलाकर अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल हों।
माली ने यह भी कहा कि शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एक अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में पाली जिले की कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी, जिससे जिले में कांग्रेस मजबूत होगी।


