नाली में जाल न होने से हो रहे हादसे, लोग परेशान

Dec 8, 2025 - 13:59
 0
नाली में जाल न होने से हो रहे हादसे, लोग परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) ‌कालोनी व मोहल्लों में गलियों के बीच की बिना जाल बनी नालियां लोगों के लिए हादसों का सबब बन रही है। स्कूल जाने-आने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। नाले में जालियां न होने से बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगों ने पालिका प्रशासन ने लोहे का जाल डलवाए जाने की मांग की है।
 मेव मोहल्ले में मालाखेड़ा रोड से मस्जिद एवं मेव मोहल्ले को जाने वाले रास्ते पर नाली पर जाल न पड़ने से लोग परेशान है। नाले को पार करते समय छोटे बच्चे, बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे है। स्कूली वाहन फंस जाते हैं। जिससे बच्चे परेशान होते है। बाजार के लोग नमाज अदा करने इसी रास्ते से होकर जाते हैं। 
बस्ती के फकरु , शरीफ, ने जनहित की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। नाली का क्रास टूटने से लोग परेशान हो रहे है । लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अधिक आवागमन वाली गली में लोहे के जाल का समुचित प्रबंध कराए जाने की मांग की है। 
लोग बोले सड़क के बीच से निकली नाली पर जाल की अधिक आवश्यकता होती है। अक्सर तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक बाइक का पहिया नाली में जाने पर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। बारिश के दिनों में तो रोज दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं । लोगों की सहूलियत के लिए क्रास डलवाया जाना आवश्यक है।

घटना आज प्रातः जागृति विद्यालय का टेंपो स्कूली बच्चों को ले जाते समय नाली में धस गया जिसे लोगों की मदद से काफी मेहनत से निकाला गया।
तय्यब खान ने बताया बच्चे स्कूल जाते समय यूनिफार्म पहन कर घर से निकलते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के पहिए नाली में जाने से गंदा पानी कपड़ों पर पड़ता है और यूनिफार्म खराब हो जाती है। नाली क्रास करते समय संतुलन बिगड़ने से बच्चे गिर जाते हैं। इससे कपड़े खराब होते हैं। इस पर जाल डलवाया जाना बेहद जरूरी है।
इस्लाम अली ने बताया कि -  बुजुर्गों को ऐसी नालियों को सीधे पार करने में दिक्कत होती है। बच्चों को भी आने जाने में बेहद परेशानी होती है। कई बार स्कूल वाहन ऐसे फंस जाते हैं। सभी की सहूलियत के लिए नाली पर लोहे के जाल की आवश्यकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................