अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के बहतूकला धोलागढ़ देवी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाडला में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ओमवीर सिंह अपने खेत में पानी देकर घर लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने परिजन राजेंद्र और अन्य परिवारजन मौके पर पहुंचे और घायल ओमवीर को तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। धौलागढ़ देवी थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।