राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बीए तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के टर्म टेस्ट 15 दिसम्बर से शुरू

Dec 12, 2025 - 14:31
 0
राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बीए तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के टर्म टेस्ट 15 दिसम्बर से शुरू

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा के बीए. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में अस्थायी रूप से प्रमोटेड विद्यार्थियों की  मिड टर्म परीक्षा 15 दिसम्बर से आरम्भ हो रही है | प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया कि राज ऋषि भृतर्हरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के निर्देशानुसार मिड टर्म परीक्षा सोमवार दिनांक 15 दिसम्बर 2025 से मंगलवार 23 दिसम्बर 2025 तक महाविद्यालय में आयोजित किये जायेंगे | जिसमे बीए. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के सभी अस्थायी प्रमोटेड  विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है | 
परीक्षा की विस्तृत समय सारणी महाविद्यालय सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के साथ साथ विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर की जा चुकी है | परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को अपने साथ पूर्व वर्ष में जारी महाविद्यालय पहचान पत्र तथा प्रवेश नवीनीकरण शुल्क की रसीद अपने साथ लाना अनिवार्य रहेगा |  निर्धारित तिथि को मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थी इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................