गोविंदगढ़ में किसानों का बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: दिन में सिर्फ ढाई घंटे मिल रही बिजली, खेतों की सिंचाई, दैनिक कार्य बाधित

Dec 13, 2025 - 09:16
 0
गोविंदगढ़ में किसानों का बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: दिन में सिर्फ ढाई घंटे मिल रही बिजली, खेतों की सिंचाई, दैनिक कार्य बाधित

अलवर के गोविंदगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के न्याणा गांव में किसानों ने बिजली वितरण में असमानता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) के बाहर ताला लगाकर बिजली विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया।

बिजली की कम सप्लाई से परेशान किसान

किसानों ने कहा- उन्हें दिन में केवल ढाई घंटे बिजली मिलती है, जबकि पास की फैक्ट्रियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस असमान वितरण के कारण उनकी खेतों में सिंचाई बाधित हो रही है।

खेतों में सिंचाई, दैनिक कार्य बाधित

बार-बार बिजली कटौती से न केवल सिंचाई प्रभावित हो रही है, बल्कि घरों में रोशनी और दैनिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। किसानों के अनुसार, दिन की बिजली में लगातार कट लगने से खेतों में पानी भरने का समय दोगुना हो गया है और उनका खर्च भी बढ़ गया है।

किसानों ने जेई को चेतावनी दी

सूचना मिलने पर स्थानीय जेई दिलीप और विपलेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर जीएसएस का ताला खुलवाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................