बिचगांव में खेत में रखी कड़वी में अज्ञात कारणो से लगी आग
लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिच गांव में अज्ञात कारणों के चलते खेत में रखी कड़वी पशु चारा में आग लग गई। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा नगरपालिका प्रशासन राजगढ़ को दी गई। सूचना पर राजगढ़ नगर पालिका की अग्नि सामान वाहान पहुंचा ग्रामीण एवं कृषकों की मदद से अग्नि शमन द्वारा भीषण आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह खेत मास्टर शंभू दयाल खेड़ापति का है जिसमें पास ही के अन्य किसानों ने अपनी कड़वी रखी हुई थी।
लोगों द्वारा आग को फैलने से रोका गया जिसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई । ग्रामवासियों का कहना है कि उपखंड लक्ष्मणगढ़ में अग्नि सामान वाहन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

