शिक्षकों ने AI से बनाए शैक्षिक वीडियो, ई-कंटेंट: राज्य स्तर पर होगा अपलोड, पूरे राजस्थान के छात्रों को मिलेगा लाभ

Dec 13, 2025 - 09:17
 0
शिक्षकों ने AI से बनाए शैक्षिक वीडियो, ई-कंटेंट: राज्य स्तर पर होगा अपलोड, पूरे राजस्थान के छात्रों को मिलेगा लाभ

गोविंदगढ़ (अलवर) के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत तीन शिक्षकों ने सीमित संसाधनों के बावजूद तकनीक आधारित शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन शिक्षकों ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हर एक चैप्टर का शैक्षिक वीडियो और ई-कंटेंट तैयार किया है। इस कंटेंट को राज्य स्तर पर मॉडल कंटेंट के रूप में अपलोड किया जाएगा।

  • सरल भाषा, फोटो का इस्तेमाल कर कंटेंट बनाया

डिजिटल कंटेंट निर्माण का यह कार्य डाइट अलवर में आयोजित एक विशेष डिजिटल वर्कशॉप में किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में दीपेंद्र सिंह चौहान (राउप्रावि हादरहेड़ा), सतीश कुमार मीना (राउमावि घाट) और हेमंत कुमार सैनी (राउमावि चिड़वाई) सक्रिय रूप से शामिल हैं। शिक्षकों ने बच्चों की सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरल भाषा, एनीमेशन, चित्र और इंटरैक्टिव तत्वों का उपयोग कर यह डिजिटल कंटेंट विकसित किया है।

  • पूरे प्रदेश के छात्रों तक पहुंचेगी वीडियो

कंटेंट क्रिएटर दीपेंद्र सिंह चौहान और सतीश मीना AI व विभिन्न डिजिटल टूल्स की सहायता से आकर्षक वीडियो बना रहे हैं। तैयार की गई कंटेंट को चरणबद्ध तरीके से राज्य पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे यह पूरे राजस्थान के विद्यार्थियों तक पहुंच सकेगी।

गोविंदगढ़ के ये शिक्षक प्राथमिक शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन के नए रास्ते खोल रहे हैं। उनकी यह पहल पूरे राजस्थान की सरकारी शिक्षा प्रणाली में प्रेरणा का स्रोत बन रही है। स्मार्ट क्लासरूम, मोबाइल और टैब के माध्यम से अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट उपलब्ध हो सकेगी।

गोविंदगढ़ के CBEO विश्वजीत ने कहा, "सीमित संसाधनों में भी शिक्षकों द्वारा डिजिटल कंटेंट तैयार करना इस क्षेत्र की क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे बच्चों के सीखने के स्तर में सकारात्मक सुधार होगा।"

  • 'एनीमेशन से और प्रभावी बनेगा वीडियो'

स्टेट मास्टर ट्रेनर किशन सिंह जादौन ने बताया, "शिक्षक वर्कशॉप में जो कंटेंट बना रहे हैं, वह ग्रामीण बच्चों की जरूरतों के अनुरूप तैयार की गई है। चित्र, एनीमेशन और सरल प्रस्तुति इसे और प्रभावी बनाती है। स्थानीय शिक्षक AI और डिजिटल टूल्स की अच्छी समझ विकसित कर रहे हैं। तैयार हो रहा कंटेंट पूरे प्रदेश के लिए मॉडल का काम करेगा।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................