प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहड़ावती मे योग प्रशिक ने कराया योग
लक्ष्मणगढ़( अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पहडावती मे योग प्रशिक्षक डार्विन द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग सत्र का आयोजन किया।
प्रधान अध्यापक किरोडी लाल मीना ने बताया कि योग प्रशिक्षक ने छात्र छात्राओं को अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम उद्गीथ प्राणायाम के साथ साथ प्राणायाम पूर्वक पश्चिमोत्तानासन पवनमुक्तासन चक्रासन हलासन ताड़ासन सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया योग प्रशिक्षक द्वारा नीम गिलोय आंवला एलोवेरा हल्दी व्हीट ग्रास तुलसी एवं देशी गो माता द्वारा प्राप्त दूध दही घी के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रसोई हमारा उपचार केन्द्र है इस उपचार केंद्र से हमें उपचार आना चाहिए, रोगों का कारण विरुद्ध आहार भी है , शरीर के आन्तरिक अवयवों को पूरी तरह प्राणवायु नहीं मिलना भी रोगों का कारण है, लैस फिजिकल एक्टिविटि भी रोगों का कारण है ।
प्राणायाम से सभी अवयवों को प्राणवायु समुचित मात्रा में मिल जाती है जिससे शरीर की व्याधियाँ समाप्त होने लगती हैं । योग शिक्षा प्रत्येक महिला, पुरुष एवं बच्चों को अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ भी
मौजूद रहे ।

