मोतीवाड़ा में बालाजी महाराज के मेले से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली ध्वज यात्रा

Dec 13, 2025 - 12:26
 0
मोतीवाड़ा में बालाजी महाराज के मेले से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली ध्वज यात्रा

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में कुट्टी की तलाई पर स्थित बालाजी महाराज मंदिर पर एक दिवसीय वार्षिक मेला 15 दिसंबर को आयोजित होगा। मेला शुरू होने से पहले शनिवार को ग्रामीणों ने बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के साथ बालाजी महाराज की ध्वज यात्रा निकाली गई। ग्रामीण रामोतार शर्मा ने बताया कि ध्वज यात्रा गांव के अचलेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज पूजन के साथ बैण्ड बाजों की स्वर लहरियां के साथ विधिवत रवाना हुई जो  गांव की नगर परिक्रमा करते हुए दादु दयाल, सीता राम, गंगाजी,केशव राय मन्दिर होते हुए कार्यक्रम स्थल बालाजी महाराज मंदिर पहुंची। ध्वज यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच नाचते गाते बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। उन्होंने बताया कि ध्वज यात्रा के मंदिर पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने बालाजी महाराज मंदिर पर सामुहिक ध्वज चढ़ाकर मंदिर में संगीतमयी रामायण जी के पाठ प्रारम्भ किए गए। रामायण पाठ का समापन 14 दिसंबर को होगा। इसी दिन बालाजी महाराज का रात्रि जागरण  आयोजित होगा। वहीं 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले मेले में पद दंगल व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पद दंगल मे रामसिंह डोरोली  एवं राम खिलारी सैनी बसवा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा  धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सविता शर्मा होगी व अध्यक्षता सरपंच सुनीता मीणा करेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................