गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अमेरिका, कनाडा की जैन समाज द्वारा ऐतिहासिक विनयांजलि सभा

Dec 13, 2025 - 12:34
 0
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अमेरिका, कनाडा की जैन समाज द्वारा ऐतिहासिक विनयांजलि सभा

जयपुर (कमलेश जैन) अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के द्वारा सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अंतर्राष्ट्रीय विनययान्जली 12 दिसम्बर 2025, शुक्रवार को प्रात: 6 बजे  ऑनलाइन भगवान ऋषभदेव जूम चैनल के माध्यम से आयोजित की गयी। समस्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रात: 6 बजे से 8.30 बजे तक पारस चैनल के माध्यम समूचे विश्व में प्रसारित किया गया। युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन प्रकाश जैन के अनुसार सभा में अमेरिका एवं कनाडा से  300 परिवारों ने जुड़कर पूज्य माताजी के प्रति अपनी भक्ति समर्पित की। 
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भाई शाह-नार्थ कैरोलिना (अमेरिका) के द्वारा उपस्थित सभी भक्तों के प्रति स्वागत उद्बोधन दिया गया। पश्चात् इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से अमेरिका के 15 जैन सेंटर्स के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में न्यूजर्सी, न्यूयार्क, फ्रैंकलिंक, बोस्टन, वॉशिंगटन डी.सी., वर्जिनिया, नॉर्थ करोलिना, अटलांटा, फ्लोरिडा, शिकागो, डलास, टेक्सास, केलीर्फोनिया, कनाडा, कैलेग्री जैसे स्थानों की जैन समाज से अध्यक्ष, मंत्री आदि पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और सभी सेंटर्स के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। 
मुख्यरूप से इस अवसर पर विभिन्न भक्तों के द्वारा पूज्य माताजी के प्रति अपनी-अपनी विनयांजलियाँ अर्पित करके माताजी का गुणानुवाद किया गया। विनयांजलि समर्पण में न्यूजर्सी से श्री विजय भाई शाह (अध्यक्ष-जैन समाज ऑफ यू.एस.ए.),  राजीव भाई शाह (सचिव),  सनत भाई शाह (उपाध्यक्ष), न्यूयार्क से श्री हिमांशु-मिनाक्षी शाह, कैलीर्फोनिया से  अशोक सेठी,  वाशिंगटन डी.सी. प्रद्युम्न-धनलक्ष्मी जवेरी,  कैरोलिना से  कमलेश भाई-तृप्तिबेन शाह, श्रीमती बेला शाह, अटलांटा से  सुनील-रितु दोशी,  कैलेग्री-कनाडा से  तरुण  जैन व  सुबोध  पेरामानू आदि महानुभावों ने विनयांजलि वक्तव्य प्रस्तुत किये। 
 अंत में सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने सभी को हर्षपूर्ण मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया और कहा कि आप सभी लोग भारत की धरती से जुड़े हुए हैं, लेकिन विदेश में रहते हुए भी सभी ने अपने भारतीय संस्कार और जैनधर्म को अपने जीवन में बनाये रखा है, यह अत्यन्त अनुमोदनीय है। पूज्य माताजी ने कहा कि इसी प्रकार जैनधर्म की सेवा करके प्रचार-प्रसार और प्रभावना के साथ सभी भक्तजन अपनी आत्मा का कल्याण करते रहें, यही सभी के लिए आशीर्वाद है। कार्यक्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी द्वारा भी समस्त विदेशी महानुभावों को आशीर्वाद उद्बोधन दिया गया। 
अंत में श्री कमल कासलीवाल-मुम्बई शाखा के गौरव अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन-जयपुर, पदम बिलाला जयपुर प्रान्तीय अध्यक्ष धर्म जाग्रति संस्थान राजस्थान प्रान्त आदि भी ऑनलाइन उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर भारतीय समयानुसार प्रत्येक शुक्रवार को प्रात: 6.30 बजे पूज्य माताजी द्वारा विभिन्न विषयों पर विदेशी जैन समाज के भक्तों के लिए मंगल प्रवचन आयोजित करने हेतु भी युवा परिषद द्वारा घोषणा की गयी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................