बाठरड़ा खुर्द सहित पांच पंचायत में पहुंची रथ यात्रा,गांव गांव पहुंची सरकार की योजनाओं की जानकारी
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बाठरड़ा खुर्द में बुधवार को बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान रथ एवं एलईडी मोबाइल वेन पहुंची। इसके माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बाठरड़ा खुर्द, अड़ीन्दा, भटेवर, मेनार सहित कुल पांच पंचायत में रथ यात्रा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्य एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई। रथ यात्रा के दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर आधारित वीडियो, संदेश एवं जानकारी प्रसारित की गई। ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं किसान कल्याण, रोजगार, पशुपालन सहित अन्य विभागो की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। जिससे वह समय पर आवेदन कर सके। ग्रामीणों ने एलईडी वन पर प्रदर्शित सामग्री को ध्यान पूर्वक देखा और योजनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस पहल का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, उप प्रधान रोशन लाल मेहता, अड़ीन्दा पूर्व सरपंच कालू लाल रावत, सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल गवारिया, विधायक प्रतिनिधि मेघराज सोनी, भटेवर चौकी से महेंद्र सिंह ढाका, कांस्टेबल मनोज एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।