सांसद कम्युनिटी खेल उत्सव: क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का विधायक सुखवंत सिंह ने किया उद्घाटन
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
अलवर सांसद कम्युनिटी खेल उत्सव की विधानसभा क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का विधायक सुखवंत सिंह ने बेटिंग कर किया उद्घाटन।
अलवर सांसद खेल उत्सव के दूसरे वर्ष में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा के पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ की 17 दिसम्बर से होने वाली कम्यूनिटी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का प्रातः दस बजे विधायक सुखवंत सिंह ने बेटिंग कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर पंहुचे विधायक सुखवंत सिंह का सरपंच जुम्मा खान ने दुपट्टा औढा कर स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि अलवर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांसद भूपेंद्र यादव की पहल पर लगातार दूसरे वर्ष भी अलवर सांसद खेल उत्सव की अगली कड़ी में अलावडा के पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर विधानसभा क्षेत्र की कम्यूनिटी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इस बार 15 टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम का अलवर में लोकसभा क्षेत्र की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रशिक्षित कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो भी टीम विजेता रहेगी उसको प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। इसलिए अच्छे तरीके से खेल को खेलें जिससे की विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन हो।
यंहा होने वाली प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर जिला पार्षद गगनदीप सिंह,कोच पीटीआई फजरू खान, धर्मेंद्र, मौहम्मद तारीक,हरमेश सिंह और सरपंच जुम्मा खान का प्रतियोगिता के सफल आयोजन और स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया। आज होने वाली प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच सादन का बास और हसनपुर के बीच शुरू हुआ ।

