निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 489 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

Dec 19, 2025 - 13:20
 0
निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 489 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के जूसरी रोड़ पर स्थित सी के एस हॉस्पिटल में बीएमडी (ऑस्टियोपोरोसिस जांच) निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मकराना सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान कुल 489 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें से 249 मरीजों की बीएमडी जांच पूर्णतः निःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त, अस्पताल प्रबंधन द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए 102 मरीजों को विभिन्न जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई, जिससे आमजन को महत्वपूर्ण आर्थिक राहत मिली।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हाजी मक्की गैसावत ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में असंतुलित जीवनशैली, पोषण की कमी एवं शारीरिक सक्रियता में कमी के कारण हड्डियों से संबंधित रोगों में निरंतर वृद्धि हो रही है। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम अधिक पाया जाता है। समय पर बीएमड़ी जांच के माध्यम से इस बीमारी की प्रारंभिक पहचान संभव है, जिससे प्रभावी उपचार एवं रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सीकेएस मकराना हॉस्पिटल में अत्याधुनिक बीएमड़ी जांच सुविधा, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं 24 घंटे चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल का निरंतर प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जाएँ, जिसके अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल संचालन में मोहम्मद आदिल शाहिद, अमज़द खान, सरफराज खत्री सहित अस्पताल के अन्य समर्पित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से मरीजों को सुचारु, अनुशासित एवं समयबद्ध सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया तथा हड्डियों की मजबूती, कैल्शियम सेवन, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त चिकित्सकों, स्टाफ एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................