शिक्षक संघ एकीकृत का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आज आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष रणजीत मीना , मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव रखे। राज सरकार से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के ट्रांसफर, पिछले काफ़ी बरसों से लंबित DPC, सहित कई अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई। मंच के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि सरकार अध्यापकों के हितों की अनदेखी न करे । कार्यकम के आयोजन कर्ता राधेश्याम कपासिया द्वारा सभी अथितियों को सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया । सम्मेलन में रामबाबू गुर्जर ,विष्णु गुर्जर, मनोहर लाल ,धर्मवीर चौधरी, हेमेंद्र चौधरी ,भरत लाल गुर्जर ,अशोक गुर्जर, विश्राम गुर्जर ,श्याम सिंह राजपूत, लोकेश, अजीत देशवाल , सुखराम, जाकिर , नीरज आदि उपस्थित रहे।