एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Oct 24, 2025 - 13:35
 0
एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

कठूमर/ दिनेश लेखी
थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला मतुआ की सड़क पर एसबीआई ईंट भट्टे के सामने अपने मकान में रह रहे एक परिवार के दो पक्षों में झगड़ा होने पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें कठूमर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया कि काले खां पुत्र छंगा जाति मुसलमान निवासी नंगला मतुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी के चचेरे भाई सुनील, काले खां, सोनू, बहादुर, रूकसीना, आदि सारस्वत भटटे के सामने मकान बना कर रहते हैं।
और शुक्रवार सुबह चम्मू पुत्र मुंशी, तालिब पुत्र झम्मू, समीना पत्नी झम्मू, शेर खां, शाहरूख पुत्रान झम्मू, जाति सक्का आदि निवासी तसई व साथ में नगर की तरफ के चार जने ने एकराय होकर लाठी फरसी आदि लेकर उनके मकान पर धाबा बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान सुनील पुत्र छंगा, काले खां, रूस्तम पुत्र नबाब, रूकसीना पत्नी काले खां, मौला पुत्र छंगा ,धौडा पत्नी छंगा आदि के चोट आई जिन्हें इलाज के लिए कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें एक दो के गंभीर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................