26 दिसंबर को होगा 29 वा विशाल भक्ति ज्ञान सम्मेलन एवं भंडारा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) श्री श्री 1008 श्री नंगली निवासी भगवान जी की पावन कृपा दृष्टि से और हृदय सम्राट श्री श्री 1008 श्री स्वामी आनंद प्रकाशानंद पुरी जी महाराज की आज्ञा अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदैत स्वरूप अनंत आश्रम पंजाबी कॉलोनी लक्ष्मणगढ़ में विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अशोक गाबा राजू चावला ने बताया कि - कार्यक्रम 25 दिसंबर गुरुवार संतो का स्वागत 5 बजे सत्संग प्रवचन 7:30 बजे से 9:00 बजे तक, और 26 दिसंबर शुक्रवार को ध्वज रोहण प्रातः 9:00 बजे सत्संग प्रवचन 10:00 बजे लंगर प्रसाद दोपहर 1:00 से आयोजित किया जाएगा।

