टपूकड़ा महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Dec 22, 2025 - 12:59
 0
टपूकड़ा महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भामाशाह हरिओम गुप्ता ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने अपने वक्तव्य में एनएसएस के उद्देश्यों और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सेवा भाव से निरंतर कार्य करने हेतु स्वयंसेविकाओ को प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को बेहतर जीवन बनाने में अनुशासन और धैर्य का महत्व भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मनोज चौपड़ा ने अपने संबोधन में एनएसएस का अपने समाज एवं देश को बदलने की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने सात दिवस में की जाने वाली समस्त एनएसएस शिविर गतिविधियों का संक्षेप में प्रस्तुतीकरण किया।

शिविर के द्वितीय सत्र में नशा मुक्ति रैली  का आयोजन किया। इस रैली को भामाशाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय प्रांगण से रवाना किया गया जो कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए दांगनहेडी गांव में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने हेतु जागृत किया। स्वयंसेविकाओ ने नशे से दूर रहने हेतु स्लोगन लिखी हुई पट्टियां अपने हाथों में ली हुई थी। शिविर के बौद्धिक सत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय बिहार से पधारे डॉ रविंन कुमार ने स्वयंसेविकाओं को नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सरकार द्वारा छात्राओं के उच्च अध्ययन हेतु चलाई जारी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से स्वयंसेविकाओ को अवगत कराया। आज के कार्यक्रम में डॉ रमेश चंद्र शर्मा, डॉ उमा शर्मा, मंजू देवी भी छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................