लायंस क्लब खैरथल मंडी ने सर्दी से बचाव हेतु 121 बच्चों को दिए गर्म वस्त्र
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) लायंस क्लब खैरथल मंडी द्वारा समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतला में बच्चो को गर्म वस्त्र वितरण किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख महावीर एवं समस्त स्टाफ ने सभी आगन्तुक का स्वागत तथा आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष लायॅन सर्वेश गुप्ता ने कहा कि सर्दी के मौसम में 121 बच्चो के लिए गर्म कपडो का वितरण किया गया, इसी क्रम में ओर स्कूलों में भी किया जायगा। लायन लियो नीतु गोयल, विनोद वलेचा,सुभाष गोयल, गणेश गुप्ता, शिव खंडेलवाल आदि लायॅन उपस्थित हुए।