श्री श्री 1008 बाबा खेतानाथ महाराज के 14वें विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव किशनगढ़ बास
अहीर बासना,(कोटकासिम /जयबीर सिंह,) अहीर बासना में श्री श्री 1008 बाबा खेतानाथ महाराज की प्रेरणा से आयोजित 14वें विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजकों द्वारा प्रत्येक रक्तदाता का सम्मान किया गया तथा उनके सेवा भाव की सराहना की गई।
वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खेतानाथ महाराज के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। पूरा आयोजन भक्ति, अनुशासन और शांति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों और आयोजन समिति की संयुक्त मेहनत कार्यक्रम की विशेष सफलता का आधार रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव किशनगढ़ बास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से — सुरेंद्र जांगिड़ (अध्यक्ष मंडल हरसोली), महंत ऋषि दास महाराज कुंदन दास बाबा, संदीप शेर सिंह (सरपंच तिगांवा), पूर्व सरपंच शेर सिंह तंवर (ठेठर बासना), मुकेश प्रजापति (अहीर बासना), संजय यादव, लोकेश, अनिल यादव, बाबू मास्टर (अहीर बासना), विजय यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।