जालौर सिरोही को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी : रेल राज्यमंत्री बिट्टू

Dec 23, 2025 - 13:58
 0
जालौर सिरोही को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी   : रेल राज्यमंत्री बिट्टू

सिरोही (रमेश सुथार) फिट इंडिया सांसद खेल महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्रालय की ओर से जालौर सिरोही के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद लुंबाराम चौधरी की सादगी सरलता की प्रशंसा कर कहा कि इनसे में प्रभावित हुआ हूं और लोगों का उनके प्रति प्यार देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि ये लोगों की दिन-रात सेवा में रहते हैं। सांसद हमसे भी बिना क्षेत्र के काम के अलावा बात नहीं करते हैं आज भी मुझे यहां की कुछ डिमांड से अवगत करवाया गया है और उनके द्वारा पूर्व में भी जो प्रस्ताव दिए गए हैं उन सभी मांग को जन भावनाओं के साथ रेलवे सर्वे आदि के आधार पर सुविधाओं का समयबद्ध चरण में पूरा करने का प्रयास करेंगे। 

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि मार्च में दूसरा बजट आ रहा है जो कमियां अगर रह गई है भले उसमें चिकित्सा, सड़क, रेल, पेयजल, शिक्षा,कृषि आदि प्रत्येक क्षेत्र के लिए मोदी सरकार का खजाना खुला है। बिट्टू ने बताया कि आपके सांसद जब भी हमसे मिलते हैं तो ट्रेन व ट्रैक की हमेशा बात करते हैं जो इनकी कार्य कुशलता को दर्शाता है। रेल मंत्री ने स्पीड ट्रेनों के ठहराव के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि सिरोही मुख्यालय को रेलवे से जोड़ने की मांग के अनुरूप आने वाले वर्ष में काम शुरू करवाने की रेलवे तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशनों का विस्तार व आधुनिकरण के साथ-साथ आजादी के पहले बने स्टेशनों की भी मोदी सरकार ने  सुध लेकर उनका नवीनीकरण करने का बीड़ा उठाया है। कहां की मोदी सरकार की सोच में देश का हित प्राथमिकता में रहता है।
स्टेडियम के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा की
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि वे राजस्थान के निवासियों के सरल और सादा जीवन से बेहद प्रभावित हैं उन्होंने इस दौरान अरविंद पैवेलियन में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा भी की । साथ ही कहा कि क्षेत्र में रैल सुविधाओं के उन्नयन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति करते रहने के लिए प्रेरित किया।  
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने उनको सिरोही में मिले स्नेह सम्मान के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर कहा कि जालौर सिरोही से अब मेरा जुड़ाव अच्छा हो गया है, मैं सांसद लुंबाराम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके विकास परक कार्यों में सहयोगी बनूंगा।

रेल मंत्री बिट्टू ने खिलाड़ियों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का आवाहन करते हुए कहा कि इस आयोजन का मकसद ग्रामीण व शहरी युवाओं को खेलों के प्रति उत्साह, पारंपरिक खेलों से जुड़ाव और युवा जागृति के साथ फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ना ही उद्देश्य है। 

इसी प्रकार स्वागत संबोधन में क्षेत्रीय सांसद लुंबाराम चौधरी ने रेल राज्य मंत्री का आभार प्रकट करते हुए रेलवे से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। सांसद चौधरी ने रेलवे सुविधाओं के जालोर व सिरोही जिले में विस्तार और ट्रेनों की सुविधाओं को बढ़ाने आदि की मांग करते हुए जन भावनाओं की जानकारी दी। सांसद ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे समस्त प्रतिभावान खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, जालौर सिरोही के भाजपा संगठन के पार्टी पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता आभार प्रकट किया। इस पूर्व सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद खेल लोकसभा संयोजक गणपतसिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। समझ में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सभी का आभार जताया।

 इस मौके पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी, समाराम गरासिया, जालौर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित सहित सभी अतिथियों का आयोजन कमेटी की ओर से तलवार साफा स्मृति चिन्ह से स्वागत सत्कार किया गया। इससे पूर्व रेल राज्य मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू को बड़ी पुष्प माला पहनाकर और आयोजन समिति की ओर से शानदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि  कार्यक्रम में आदिवासी लोक कलाकारों द्वारा वालर नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
   कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया उसके पश्चात खिलाडियों व सहयोगी स्टाफ का परिचय लेकर परेड की सलामी ली गई। खेल महोत्सव की शुरूआत में सिरोही व भीनमाल की टीमों के मध्य रस्साकशी का मैच खेला गया।
सांसद खेल महोत्सव में जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, रामलाल रनोरा, दानाराम चौधरी,  हंसमुख मेघवाल, दिलीपसिंह मंडानी, रोहित खत्री, ताराराम माली, छगन घांची, प्रकाश रावल, बिशनसिंह देवड़ा, लोकेश खंडेलवाल, नरपतदान चारण, महिपाल चारण, नेमसिंह पुरोहित, दीपेन्द्रसिंह, चिराग रावल, बाबूसिंह,हेमलता पुरोहित, गोपाल माली, हार्दिक देवासी,  अजीतसिंह, निम्बाराम देवासी, अजय भट्ट, गीता पुरोहित, राजेन्द्र सिंह, ललित प्रजापत, कैलाश मेघवाल, प्रकाश पटेल, रामलाल परिहार, पूजा सिंह, प्रीति चौहान, जीतू गर्ग, शैतानसिंह, प्रताप परमार, विक्रम माली, अमृत सुथार, हिम्मत छिपा, माणकचंद सोनी, इंदरसिंह सहित जिला पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और खेल प्रशिक्षक सहित बड़ी तादाद में आम जन मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................