जनूथर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती पर ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Dec 23, 2025 - 13:59
 0
जनूथर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती पर ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

 डीग (नीरज जैन) डीग जिले के कस्बा जनूथर में डीग रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर  ग्रामीणों द्धारा पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न  स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई ।  ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर साफा बांधकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
 इस मौके प पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह किसानों व मजदूरों के सच्चे हितैषी व  किसानो के मसीहा थे। उन्होंने किसानों व देश के हित में अभूतपूर्व कार्य किए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता किसानों के खेत खलियानों से होकर निकलता है । 
इस अवसर पर  चंद्रपाल चौधरी, करतार सिंह चौधरी, रामचंद्र चौधरी, चूरामन सिंह, मुकेश चौधरी, जयप्रकाश शास्त्री, कैलाश सेजवाल, नेतराम सिंह, बल्लो संतरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हरिकृष्ण लवानिया, दरबसिंह पहलवान, थानसिंह, रूपसिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................