पीडी गर्ल्स कॉलेज मे एनएसएस शिविर का 24 को शुभारम्भ
हलैना (विष्णु मित्तल) पीडी गर्ल्स कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से कस्वा वैर में संचालित पी.डी.गर्ल्स कॉलेज में 24 दिसम्बर को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारम्भ होगा। पीडी गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्या डॉ.पवन धाकड ने बताया कि पीडी गर्ल्स कॉलेज परिसर में 24 से 30 दिसम्बर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर आयोजित होगा। जिसका उद्घाटन एसबीआई बैंक शाखा वैर के बरिष्ठ प्रबन्धक राहुल कुमार सिंह मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता पंचायत समिति वैर के कार्यवाहक विकास अधिकारी सुरेशचन्द करेंगे। उन्होने बताया कि एनएसएस शिविर में कॉलेज की छात्रा एवं स्वयसेवकों को स्वच्छता, आत्मनिर्भता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण की शुद्वता, श्रमदान आदि के गुर सिखाए जाऐंगे और श्रमदान, पौधारोपण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई आदि कार्य होंगे।


