गुरलां ग्राम पंचायत के वार्ड को नवगठित पंचायत में वार्ड समान्तर व्यवस्थित करने की मांग

Dec 24, 2025 - 13:34
 0
गुरलां ग्राम पंचायत  के वार्ड को नवगठित पंचायत में वार्ड समान्तर व्यवस्थित करने की मांग

गुरलां (सत्यनारायण सेन) ग्राम पंचायत गुरला में वर्तमान में वार्डो का गठन ऐसा है कि एक वार्ड गांव के दोनों छोर पर स्थित है और बीच में अन्य वार्ड आते है । भौगोलिक दृष्टि से अव्यवहारिक बने इस वार्ड में विकास नहीं हो पाता है।

गुरलां पंचायत में वार्ड पांच का एक हिस्सा बसस्टेण्ड पर है तो दूसरा हिस्सा गांव के अन्तिम छोर रेगरो के मौहल्ले में है। साथ ही वार्ड पांच के मध्य अन्य वार्ड तीन, चार, छ और सात है और इन वार्डों की भी यही स्थिति है। वार्ड पांच के दो ब्लॉक बना दिया जिसमें रेगरो का मौहल्ला करीब 100 घरो के वोटरों व बस स्टैंड पर 14 घरों के करीब 60 वोटर को जोड रखा है जिससे ज्यादा वोटिंग वाले ब्लॉक का वार्ड पच ही विजय होता है बस स्टैंड क्षेत्र का कभी विजय नहीं हुआ जिससे विकास अवरुद्ध होता है|

 परिसिमन के तहत जिला कलेक्टर, पंचायत राज विभाग व निर्वाचन आयोग द्वारा गुरलाँ ग्राम पंचायत का परिसिमन के तहत वार्ड का पुनर्गठन कर वार्ड को एक ब्लॉक में व्यवस्थित करे जिससे गुरलों की जनहित की मांग को देखते हुए गुरलों ग्राम पंचायत के वार्डो का पुनर्गठन किया जाए जिससे गाव का विकास में सहायक हो सके । ग्रामवासियों विशेषकर इन वार्डों में रहने वालों ने पंचायत राज विभाग व राज्य निर्वाचन आयोग से गुरलॉ ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन करते समय इन वार्डों को भौगोलिक दृष्टि से सही करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................