शिक्षा ही जीवन के सफलता की कुंजी, एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Dec 24, 2025 - 13:35
 0
शिक्षा ही जीवन के सफलता की कुंजी,  एनएसएस शिविर का शुभारंभ

हलैना( विष्णु मित्तल) पीडी गर्ल्स कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से वैर में संचालित पीडीगर्ल्स कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ एसबीआई बैंक वैर के वरिष्ठ प्रबन्धक गुलशन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य एव पीड़ी गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की प्रबन्ध समिति के पूर्व सदस्य डॉ पवन धाकड़ की अध्यक्षता तथा चेतराम सैनी, विष्णु मित्तल, प्रो रविन्द्र सिंह, मुकुट धाकड़, चेतना धाकड़, सतीभान धाकड़, रविकेस, विनीता, बद्री प्रसाद के विशिष्ठ अतिथि में हुआ।

मुख्य अतिथि व वरिष्ठ प्रबंधक गुलशन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन के सफलता की कुंजी है, शिक्षा से ही व्यक्ति जीवन सफल बना सकता है। जिस व्यक्ति के पास शिक्षा है, उसकी सोच विचार हमेशा उत्तम रहते हैं। हमको अब शिक्षा की ओर ध्यान देकर देश व समाज व परिवार की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना हमको देश , समाज और परिवार की सेवा का ज्ञान सीखते हैं। कॉलेज के प्राचार्या डॉ.पवन धाकड ने बताया कि  24 से 30 दिसम्बर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन हो गया है। एनएसएस शिविर में कॉलेज की स्वयसेवक छात्राओं को स्वच्छता, आत्मनिर्भता,  शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज सेवा, पर्यावरण की शुद्वता, श्रमदान आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं। साथ ही श्रमदान, पौधारोपण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई आदि कार्य कराए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................