कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाऊंडेशन की ओर से करुणामय सर्कल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Dec 24, 2025 - 13:53
 0
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाऊंडेशन की ओर से करुणामय सर्कल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) बाल मित्र ग्राम गढ़ी, बाल मित्र ग्राम लादूवास, बाल मित्र ग्राम चांदपुरी में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाऊंडेशन की ओर से करुणामय सर्कल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता ने ग्रामीणों से कहा की आधुनिक जीवन शैली और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण समाज में आपसी सहयोग और करुणा की भावना लगातार कमजोर होती जा रही है व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति में इतना व्यस्त हो गया है कि दूसरों के दुख दर्द को समझना और उसमें सहभागी बनने से दूर होता जा रहा है इसी अवसर पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया की वे दूसरों के दुख को अपना दुख समझेंगे और जाति धर्म छुआछूत व भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का धर्म निभाएंगे कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस के कार्यकर्ता द्वारा तीन बहनों की कहानी सुनाई गयी जिसमें सहानुभूति, संवेदना एवं करुणा की कहानी सुनाई और सभी को करुणा का अर्थ विस्तारपुर्वक सुनाया। कार्यक्रम के दौरान सोनू सैनी, भरपाई देवी, नीरज सैनी, सुनीता देवी, लक्ष्मण प्रसाद, धोलाराम सहित चेतना देवी, रेशम माताजी, कौशल्या देवी,गंगा देवी,विद्या देवीपूजा,  मामराज, सुभाष गुर्जर, लहरी प्रजापत,आरती,कविता आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................