महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह में 25 दिसंबर को निकलेगी शौर्य यात्रा

Dec 24, 2025 - 13:55
 0
महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह में 25 दिसंबर को निकलेगी शौर्य यात्रा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को महाराजा सूरजमल शौर्य यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहारी ने बताया कि 25 दिसम्बर को शौर्य यात्रा प्रातः 9 बजे से महाराजा सूरजमल यातायात चौराहे से प्रारम्भ होकर किशोरी महल तक निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि 11 बजे किशोरी महल स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। दोपहर 12 बजे किशोरी महल में लोहागढ़ फोर्ट पर सेंड आर्ट प्रदर्शनी, सांय 5 बजे गंगा मंदिर में फूल बंगला झांकी, दीपमाला एवं आरती का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सांय 5.30 बजे विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में बेस्ट ऑफ राजस्थान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................