शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दिया गया मौखिक स्वास्थ्य व रखरखाव का संदेश
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर जिसकी थीम “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” है के चतुर्थ दिवस की शुरूआत स्वयं सेविकाओं ने प्रेक्षाध्यान प्रदर्शन व प्रार्थना गीत के साथ की l द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया ताकि एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के विकास के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिल सके l एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता व साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में आज मुख्य वक्ता एडवांस डेंटल क्लिनिक तिजारा से पधारे दंत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अविनाश गुप्ता रहे l डॉक्टर गुप्ता ने मौखिक स्वच्छता और उसके रखरखाव पर प्रस्तुति दी और स्वयं सेविकाओं को दंत रोगों से संबंधित विभिन्न विभागों के विषय में विस्तार से बताया l उन्होंने कहा स्वास्थ मसूड़े और दांतों के लिए मौखिक स्वच्छता एक आवश्यक शर्त है इसलिए मसूड़े और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जांच और समीक्षा आवश्यक है l शिविर में सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास से संबंधित गतिविधियाँ सात दिनों तक आयोजित की जाएँगी।

