ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र वैर के भवन निर्माण हेतु भूमि शुद्धि करण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Oct 4, 2025 - 13:21
 0
ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र वैर के भवन निर्माण हेतु भूमि शुद्धि करण  कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  वैर(भरतपुर ) - प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र वैर के भवन निर्माण हेतु भूमि शुद्धिकरण कार्यक्रम  आगरा सब जोन सह प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी कविता बहन  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया |
   कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने प्रकृति के पांचो तत्वों को शुद्ध बनाने के लिए दीप प्रज्वलित करके की |उसके पश्चात् आए हुए दीदीयों का एवं अतिथियों का तिलक, पटका, चुन्नी, फूल हार पहनाकर स्वागत ब्रह्म कुमारी गीता बहन प्रभारी वैर, भुसावर एवं ब्रह्म कुमारी वर्षा बहन ने किया |
    कविता दीदी ने सभी को आशिर्वचन देते हुए कहा कि भूमि शुद्धि करण कर नींव में ईट लगाई अर्थात आज जो बीज शुभ संकल्पों का बोया है वो विशाल बट वृक्ष बने एवं सभी मनुष्यत्माएं आकर ज्ञान लाभ लें |
  सादाबाद सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी भावना दीदी ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ये भवन ईश्वरीय सेवा के लिए बन रहा है |सभी को यहाँ पर राजयोग की निःशुल्क शिक्षा मिलेगी इसलिए अधिक से अधिक भाई बहनें यहाँ आए और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाये |
   भरतपुर सेवा केंद्र सह प्रभारी एवं रूपबास सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्म कुमारी बबिता दीदी,उप सेवा केंद्र उच्चैन प्रभारी ब्रह्म कुमारी ज्योति दीदी, उप सेवा केंद्र डीग प्रभारी ब्रह्म कुमारी प्रवीणा दीदी, सभी ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी ये भवन तैयार हो जाए जिससे परमात्मा का कार्य शरू हों एवं यहाँ आकर अनेक आत्माएं परमात्मा से मिलन मनाये और अपनी जन्म जन्मांतर की थकान मिटाये, जीवन को सदगुणो और दिव्यगुणो से भरपूर बनायें|
  खाटू श्याम मंदिर के पुजारी भ्राता पुष्पेंद्र शर्मा ने पुरे विधि विधान के साथ शुद्धि करण कराया एवं सभी भाई बहिनों ने अपने शुभ संकल्पों की आहुति दी‌। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया|
इस कार्यक्रम में अर्चना बहन HOD बॉटनी MSJ कॉलेज भरतपुर, ब्रह्म कुमारी पावन बहन, प्रभारी हाउसिंह बोर्ड भरतपुर, ब्रह्म कुमारी योगिता बहन प्रभारी ओल अन्नू पूजा, प्रेम, ओमवती, केला, गीता,जयसिंह भाई, अनिल, हिम्मत, नरेश, योगेंद्र जी, ख़ुशीराम, मिट्ठन, एवं अन्य वैर, भुसावर, रूपबास, भरतपुर के भाई बहन मौजूद रहे|

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................