तखतगढ़ उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल ने नंदी गौशाला का निरीक्षण
तखतगढ़ (बरकत खान) उप तहसीलदार जीतेंद्र बबेरवाल ने शुक्रवार को नगर की नंदी गौशाला का निरीक्षण किया।गौशाला में खुले मे पड़े मृत नदियों को लेकर बदबू की शिकायत का सत्यापन सही पाया गया।नंदियों के पीने के पानी के ट्यूबवैल का ट्रांसफॉर्मर जलने सामने आया व गौशाला में टैंकरों से हालांकि पानी डलवाना दिखा।खाने के लिए पशु चारा व आहार का स्टॉक रखने के लिए कार्मिकों को दिए निर्देश।
एफएसटी का किया निरीक्षण-तखतगढ़ःउप तहसीलदार जीतेंद्र बबेरवाल ने किए एफएसटी के निरीक्षण में जर्जर हालात बनी दिखी।भवन के अपशिष्ट एकत्रित टांकों के खुले मुंह पर नाराजगी जताई।कार्यालय की दीवारों में दरारे दिखी।


