युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं ग्रामीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता - कुमकुम सांघी

Dec 26, 2025 - 14:01
 0
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं ग्रामीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता - कुमकुम सांघी

जयपुर,  (विष्णु मित्तल) समृद्व ग्राम्य अभियान, श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना के द्वारा निवाई में श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के सभागार में उपखण्ड स्तरीय आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मेलन हुआ। जसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका , साथिन आदि शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के चेयरमेन अजय सांघी तथा विशिष्ठ अतिथि सीडीपीओ संगीता दीपक , समृद्व भारत ग्राम्य अभियान के सीपीएम नितिन शर्मा, आर्मी के रहे अधिकारी मुकेश शर्मा जनरल प्रबन्धक, फीडिंग हैंड्स संस्था के पंकज जैन, टिम्मी आनन्द जीएलएस गंगा मीणा रहे। जबकि अध्यक्षता श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी की कार्यकारी निदेशक कुमकुम सांघी ने की। इस अवसर पर श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी एवं समृद्व ग्राम्य अभियान के द्वारा निवाई उपखण्ड क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों पर कराए जा रहे विकास एवं आंगनबाडी केन्दों के बच्चों को शिक्षा, शारारिक व मानसिक विकास तथा शिक्षा, चिकित्सा सहित जनकल्याणकारी योजना आदि की सराहना की गई। ने कहा कि देश एवं समाज की सेवा तथा जरूरमन्द परिवार की सहायता करना और ग्रामीण विकास के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनना मेरी पहली प्राथमिकता है, ये प्रेरणा हमें समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने दी। ऐसे कार्य करने से मन प्रसन्न होता है।

ग्रामीण विकास को मद्देनजर रखते हुए  श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी ने समृद्व ग्राम्य अभियान के सहयोग से टोंक जिले के निवाई उपखण्ड में महिला एवं बाल विकास परियोजना निवाई ग्रामीण अंचल के 32 आंगनबाडी केन्द्रों का कराया जा रहा है, प्रथम चरण में दस केन्द्रों पर कार्य जारी है, द्वितीय चरण में कार्य जल्द शुरू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी की कार्यकारी निदेशक कुमकुम सांघी ने कहा कि मुझे मेरी पति अजय सांघी और परिवार सहित समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता की कार्यशैली, व्यवहार, सोच-विचार आदि पर गर्व है। जो बच्चों की शारारिक व मानसिक विकाय सहित देश और समाज की सेवा कर रहे। जिन्होने निवाई उपखण्ड क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों का विकास कराने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षण, खेलकूद, आधुनिक सुविधाए आदि मुहैया करा रहे है। कम्पनी के जनरल मैनेजर मुकेश शर्मा ने बताया कि समृद्व ग्राम्य अभियान एवं श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों का कायाकल्प कराया जा रहा है, साथ ही आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को जर्सी, जूते, जुराब, खेलकूद व शिक्षण सामग्री आदि वितरण किए जा रहे है और आंगनबाडी कार्यकर्ता व साहयिकाओं को उपहार बांटे गए। कम्पनी के चेयरमेन अजय सांघी ने सर्वाधिक नामाकंन प्रथम चरण में 6 आंगनबाडी केन्द्रों को स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की। सीडीपीओ संगीता दीपक ने कहा कि समृद्व ग्राम्य अभियान एवं श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी का विभाग हमेशा आभारी रहेगा, जिन्होने निवाई उपखण्ड के 32 आंगनबाडी केन्द्रों को विकास के उद्देश्य से गोद लिया है। उन्होने बताया कि निवाई उपखण्ड क्षेत्र के अनेक केन्द्रों पर कार्य हो गया और प्रगतिशील है। हम उसकी सराहना करते है। इस अवसर पर कन्हैयालाल शर्मा, सीमा शर्मा, शकुन्तला शर्मा, सन्तोष शर्मा, सुनीता शर्मा, कलावती देवी, अनीता देवी, मीना वैरवा, मीना देवी, सीमा पारीक आदि उपस्थित रहे।
- ये भी है आमजन की मददगार
श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा कम्पनी के चेयरमेन अजय सांघी ने बताया कि फीडिंग हैंड्स जयपुर भी आमजन की मददगार है, जो देश, समाज सहित जरूरतमन्द परिवारों की समय-समय पर मदद करती है। ये आधा दर्जन से अधिक सरकारी अस्पतालों में जरूरतमन्दों को भोजन विरतण करती है और प्रतिदिन तीन हजार से अधिक भोजन के पैकेट बांटती है। संस्था के पंकज जैन और टिम्मी सोनी निस्वार्थ भाव से सेवा करते है। साथ ही दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली सामग्री भी उपलब्ध कराते है। ये ज़रूरतमंदों को ऊनी कपड़े, जूतेए, छाते, रेनकोट, कम्बल आदि जैसी दूसरी चीज़ें भी बांटी जाती हैं। ज़रूरतमंद बच्चों के लिए 3 सेंटर्स पर भी काम करते हैं, जो उन्हें पढ़ाते हैं। उन्हें किताबें, यूनिफॉर्म, कॉपियां, एजुकेशनल खिलौने वगैरह देते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................