दशहरा पर्व पर डीजिटल तीरों से हुए राम रावण युद्ध का केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) दशहरा पर्व पर डीजिटल तीरों से हुए राम रावण युद्ध का केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा अलावडा में होने वाले राम रावण युद्ध और दशहरा मेला को आने वाले समय में और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर कस्बा अलावडा़ में रावण दहन से पूर्व डीजिटल राम रावण युद्ध का पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन। अंत में डीजिटल तीरों से भगवान राम ने किया रावण दहन।
रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में दशहरा पर्व पर विगत पांच छः वर्षों से दिखाए जा रहे डिजिटल प्रणाली से राम रावण युद्ध के चलते दशहरा मेला की क्षेत्र में मिली प्रसिद्धि के चलते हर वर्ष हजारो की संख्या में दूर दराज के लोग दशहरा मेला देखने आते हैं। गुरूवार को कस्बा अलावडा़ में दशहरा मेले का उद्घाटन रात आठ बजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। और अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा अलावडा में होने वाले राम रावण युद्ध और दशहरा मेला को आने वाले समय में और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
कस्बा अलावडा़ में चौदह दिवस तक चली लगातार रामलीला मैदान में मंचन के बाद राम लक्ष्मण,माता सीता हनुमान और रावण की झांकियों को डीजे और बैंड-बाजे के साथ रामलीला मैदान से दशहरा स्थल पर ले जाया गया वहां अंतिम दृश्यों का मंचन राम रावण युद्ध को डिजिटल प्रणाली से दिखाया जाने के लिए सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर बने मंच का केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गणेश वंदना और फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक सुखवंत सिंह ने झंडा फहराया और मुख्य अतिथि नौगांव के पूर्व प्रधान विजय जैन ने नारियल भंजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें राम रावण युद्ध के दृश्यों का फिल्मी अंदाज में मंचन किया गया और खेल मैदान में रथों पर सवार होकर डीजिटल तीरों से युद्ध का मंचन किया गया अंत में भगवान राम द्वारा रावण के पुतले की नाभी में डीजिटल तीर छोड़कर रावण दहन किया इसी के साथ रात साढ़े नौ बजे रावण दहन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। उद्घाटन से पूर्व सीकरी के सेवल से आए इस्कान मंदिर के संतों ने राम नाम का संकीर्तन किया।
और दशहरा कमेटी द्वारा बाहर से आए अतिथि केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को रामचरित मानस की पुस्तक भेट कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और विधायक सुखवंत सिंह , मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान विजय जैन , विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासिंह ,अशोक सिंघल,सरपंच जुम्मा खान, टोडली आश्रम के संत ब्रह्ममुनि,लालदास मंदिर संत सुबासिंह, रतिराम खटीक, डीएसपी सुनील प्रसाद शर्मा, थाना प्रभारी डॉ बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी राजेश सारण, नौगांव व एमआईए थाना प्रभारी भूपेंदू सींह,मोहन सिंह सहित अन्य अतिथियों का रामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार कालरा, सुरेन्द्र शर्मा,चेतन सैन व अन्य कमेटी सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए दुपट्टा औढा कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।