दशम सेवा समिति महाकाल आरती संघ पुर द्वारा गुजरात राज्य में स्थित प्रमुख धर्म स्थलों पर की जाएगी महाआरती

Dec 28, 2025 - 12:08
 0
दशम सेवा समिति महाकाल आरती संघ पुर द्वारा गुजरात राज्य में स्थित प्रमुख धर्म स्थलों पर की जाएगी महाआरती

भीलवाड़ा   राजकुमार गोयल
उपनगर पुर की दशम सेवा समिति द्वारा गुजरात राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आगामी 29 दिसंबर से 3 जनवरी के मध्य उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भव्य महाआरती की जाएगी जिसमें समिति के 61 कार्यकर्ता एक जैसी पोशाक में भाग लेंगे व सोमनाथ, द्वारिका, भेट द्वारिका, गढ़ गिरनार, पावागढ़ माताजी, अम्बा माताजी, माउंट आबू (गुरुशिखर) आदि धार्मिक स्थलों पर भव्य महाआरती करेंगे, इसी के साथ उपनगर पुर के भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुनः नवनिर्माण हेतु महाआरती द्वारा अर्जी लगाई जाएगी कि पुर के भगवान लक्ष्मीनाथ का मंदिर जल्द से जल्द नया बने ताकि ठाकुर जी को टूटे फूटे मन्दिर में न रहना पड़े व प्रार्थना की जाएगी कि पुरवासियों को मंदिर पुनःनिर्माण हेतु जाग्रत करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................