जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के लिए 301 करोड़ स्वीकृत,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संपर्क मार्गो को मिलेगी नई पहचान

Dec 28, 2025 - 12:09
 0
जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के लिए 301 करोड़ स्वीकृत,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संपर्क मार्गो को मिलेगी नई पहचान

जालोर,सिरोही/ रमेश सुथार

जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 301 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह राशि जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस बड़ी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) योजना के अंतर्गत सांसद लुंबाराम चौधरी की अनुशंसा पर संसदीय क्षेत्र जालौर सिरोही में कुल 177 सड़क मार्ग स्वीकृत किए गए है ,इसी क्रम में जिला जालौर में कुल 117 सड़क मार्ग जिनकी लंबाई 284 किमी है, जिनके निर्माण के लिए कुल 171.27  करोड़  रूपये का बजट राशि स्वीकृत हुई है, इसी प्रकार जिला सिरोही के लिए कुल 60 सड़के जिनकी लंबाई 146.60 किमी है, जिनके निर्माण के लिए 129.73 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। PMGSY योजना के तहत भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा ऐसी असंबद्ध ग्रामीण बस्तिया जिनकी आबादी 250 तक है, एवं  सभी मौसमों में आसपास  की मुख्य सुविधाओं, सड़कों से  कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसदीय जालौर सिरोही की ऐसी ग्रामीण बस्तियों के प्रस्ताव ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार को भिजवाए थे, जो किसी भी प्रकार के सड़क मार्ग से जुड़े हुए नहीं थे। सांसद चौधरी के प्रस्तावों पर ग्रामीण मंत्रालय ने मुहर लगाते हुए संसदीय क्षेत्र में एक बड़ी सौगात प्रदान की है।सांसद चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यतः ग्रामीण संपर्कता प्रदान करने के लिए बनाई गई योजना हैं जिसके तहत मैदानी क्षेत्रों,पिछड़े जिलों और अन्य पहाड़ी राज्यों को सभी मौसम में संपर्कता प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................