जिला अग्रवाल सम्मेलन दौसा का महुआ में प्रतिभा सम्मान एवं नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के भरतपुर रोड स्थित अग्रसेन कॉलेज में अतिथियों की उपस्थिति मेंजिला अग्रवाल सम्मेलन दौसा का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं अध्यक्षता रितु बनावत विधायक बयाना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सनमति हरकारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल, राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री गणपत मंगल, मंत्री भाजपा एकता अग्रवाल,प्रदेश युवा अध्यक्ष नितिन गर्ग प्रदेश युवा महामंत्री विनीत बंसल, नगर पालिका खेड़ली के अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक किशोरी लाल गर्ग टुडीयानावाले, कृष्ण कुमार मित्तल महुवा एवं विजेंद्र अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक सिकंदरा, भामाशाह मोहनलाल बंसल, शिवचरण सैकड़ा अध्यक्ष दौसा भूमि विकास बैंक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री एवं महुवा इकाई महामंत्री ताराचंद गोयल एवं महुवा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करनेके साथ संपन्न हुआ, मोनिका एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
राजस्थानी परंपरा अनुसार अतिथियों का भव्य स्वागत करने के उपरांत प्रतिभा सम्मान एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह प्रारंभ किया गया। प्रतिभाओं में इस वर्ष कक्षा 10 में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 21 प्रतिभाओं, कक्षा 12 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 25 प्रतिभाओं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में 85 एवं 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली तथा आईआईटी, एनआईटी, नीट यूजी और नीट पीजी, नेट - जेआरएफ, एमबीए एवं उच्च संस्थानों में प्रवेश करने वाली 26 प्रतिभाओं ,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित तथा राजपत्रित पदों पर चयनित नवनियुक्त 15 प्रतिभाओं सहित कुल 87 प्रतिभाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनका स्वागत सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की अतिथियों ने कामना की। कार्यक्रम कीतैयारी की व्यवस्था का दायित्व महुवा इकाई के महामंत्री ताराचंद गोयल एवं उनकी ऊर्जावान समस्त कार्यकारिणी एवं टीम सदस्यों द्वारा निभाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामनिवास गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महवा इकाई अध्यक्ष सतीश गर्ग जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री नवरत्न बंसल एवं उप महामंत्री राजेश कुमार गोयल ने किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र रामगढ़िया जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका तहसील उपाध्यक्ष नरेश बंसल मंडावर भोलानाथ बंसल महवा विनोद गोयल बांदीकुई अशोक कंसल बालाजी- सिकराय विजय मित्तल दोसा सतीश चौधरी मंडावरी महुवा इकाई के महामंत्री ताराचंद गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र गोयल, जिला युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग रमेश गोयल राजेंद्र
गोयनका, चंद्रप्रकाश बंसल, कॉलेज कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल अनिल सिघल दिनेश गुप्ता विमल बंसल संतोष हडिया कॉलेज अध्यक्ष राकेश बंसल कॉलेज महामंत्री महेंद्र ओमप्रकाश गुप्ता अखिलेश चौधरी इकाई युवा अध्यक्ष विजय सिंघल पवन गोयल राजनाथ अग्रवाल सहित जिले की सभी 17 इकाइयों से पधारे हुए अध्यक्ष मंत्री एवं उनकी कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी युवा कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं जिले की सभी इकाइयों से पधारे हुए अग्र बंधु युवा शक्ति मातृ शक्ति मौजूद रहे*।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभाओं में समाज बंधुओ को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा की अग्रवाल समाज दिन में फेरे शुरू करें जो की मुगल आक्रांताओं की वजह से बंद हो गए थे हम सूर्यकुल और रघुकुल वंशज है हमें उनकी परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त अन्य कुरुतियां बंद करने, अग्रोहा धाम की यात्रा करने एवं शुभ कार्यों में श्री अग्रसेन जी की मिलने लेने की बात कही।
कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रही बयाना विधायक रितु बनावत ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत ही समर्थ ईमानदार नेक रास्ते पर चलने वाला और जिम्मेदारी पूर्वक अपना दायित्व निभाने वाला समाज है किसी भी समिति या किसी संस्था में कोषाध्यक्ष का दायित्व निर्विरोध रूप से किसी अग्र बंधु को देकर हर व्यक्ति निश्चिंत हो जाता है ।हमें यही सीख हमारे आने वाली पीढियां को भी देनी है हमें अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीति में भी अपना वर्चस्व बनाना है
प्रदेश मंत्री भाजपा एकता अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय भी अग्रवंश से हैं हमें उनकी भी जयंती बहुत हर्षोल्लाह के साथ मनानी चाहिए समय-समय पर समाज को एकता के सुत्र में बांधने वाले एवं मेल मिलाप बढ़ाने वाले कार्यक्रम भी करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की।


