बोहरा की पुण्यतिथि मनाई धूमधाम से किए श्रृद्धा सुमन अर्पित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता ) बैरवा समाज की ख्याति प्राप्त राधा कृष्ण बोहरा की 24 वीं पुण्यतिथि उनके निज ठिकाना कारोठ रोड पर मनाई गई ।जिसमें सैकड़ो लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार बैरवा एडवोकेट नरेश कुमार सैनी एडवोकेट सुरेश अवस्थी संदीप शर्मा प्रेमचंद सैनी एडवोकेट संतोष दीवान सहित अनेक लोगों ने राधा कृष्ण बोहरा की पुण्यतिथि पर उनके उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सहसंयोजक राधा कृष्ण के पुत्र एवं उनकी पुत्रवधू नेवी उनके जीवन से प्रेरणा देते हुए सभी को आभार व्यक्त किया जिसमें लक्ष्यदेव तनिष्क लैविश, एवं उनके पुत्र देवराज चेयरवाल पुत्रवधु पिंकी चेयरवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।