केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ में खोले जाने एवं दलालपुरा में किए गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर आठवें दिन भी आमरण अनशन के साथ बाजार बंद

Dec 31, 2025 - 12:43
 0
केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ में खोले जाने एवं दलालपुरा में किए गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर आठवें दिन भी आमरण अनशन के साथ बाजार बंद

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में बनवाने एवं रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किये गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ कस्बे का सम्पूर्ण बाजार आठवें दिन भी बंद रहा। आवाज मंच के मुकेश जैमन गत शनिवार से ही बैठे है कस्बे के गोलसर्किल पर आमरण अनशन पर है। दूसरे दिन भी दिनेश प्रधान व श्रीराम सैनी भी आमरण अनशन पर बैठे हुए है। वही आज से रवि नरुका, निरंजन लाल सैनी आमरण अनशन में शामिल हो गए है। कुल पांच आंदोलनकारी आमरण अनशन पर है।

इसके अलावा इनके साथ लोकेश उपाध्याय, तपन सिंह, एडवोकेट अभिमन्यू तिवाड़ी, रामौतार मीना, अमरसिंह वर्मा, अरुण भारती, दिनेश वैध, छोटेलाल सैनी, भगवान सहाय सैनी, गोकुल सैनी 24-24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर बैठे है। अनशन स्थल पर सुबह से ही व्यापारी व विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग एकत्रित होना शुरू हो जाते है। आमरण अनशन पर बैठे दिनेश प्रधान ने बताया कि 2021 में राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय हुआ था। जोकि राजगढ़ उपखंड के गोविंदपुरा में बनना था। उन्होंने स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि राजनीतिक दुर्भावनाओं से केंद्रीय विधालय को दलालपुरा पहुंचाया गया। जिससे व्यथित होकर 2 महीने से आंदोलन कर रही है और पिछले आठ दिन से राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार बंद है। इसको लेकर आमरण अनशन पर पांच व क्रमिक अनशन पर दस लोग बैठे हुए है। लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................