कठूमर से जनता यात्रा कंपनी द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन, 17 मई से होगी शुरुआत
कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर क्षेत्र में धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जनता यात्रा कंपनी द्वारा विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 17 मई 2026 को सायं 7:15 बजे कठूमर से प्रारंभ होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु कुरुक्षेत्र, अमृतसर, बाघा बॉर्डर, शिवखोड़ी, वैष्णो देवी, जम्मू, चामुंडा देवी, नगरकोट, ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी, नैना देवी, ऋषिकेश, हरिद्वार, कुल्लू-मनाली धाम, रमणरेती, लुधियाना सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा लगभग 10 से 11 दिनों की होगी।
इस यात्रा के लिए कुल किराया 7100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें एसी बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देशी भोजन, चाय, नाश्ता एवं धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।
यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 2100 रुपये अग्रिम जमा कर अपनी सीट बुक करा सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया फिलहाल जारी है और सीमित सीटों के चलते जल्द ही पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजकों के अनुसार यात्रा को सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकें। संपर्क सूत्र:9785622121, 9413066370


