अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन

Dec 31, 2025 - 12:46
 0
अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन

गोविंदगढ़ (अलवर ) रामगढ़ विधायक जन सेवा केंद्र गोविंदगढ़ पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने अपना संबोधन देकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जीवनी का व्याख्यान किया। इसके साथ ही विधानसभा प्रवक्ता जितेंद्र गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल बिहारी की जीवनी बताई एवं किस तरह एक व्यक्ति ने दृढ़ निश्चय करके भारतीय जनता  पार्टी की नींव रखी एवं उनके कार्य से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं को भी उनके पद चिन्हों के आधार पर कार्य करने की बात कही।इसके साथ ही जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान नरेश गोयल, इन्द्र जीत सिंह पाटा, अशोक चौधरी, रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी भूतपूर्व अध्यक्ष गोविंद सैनी एडवोकेट समाजसेवी लाखन दत्त शर्माअभिराम दीक्षित, कमल भादवा सहित पांचों मण्डल अध्यक्ष तथा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................