राष्ट्रभक्ति और इतिहास को समर्पित आयोजन: राजकीय महाविद्यालय खैरथल में भाषण प्रतियोगिता, प्रथम विजेता को मिलेगा ₹11,000 का इनाम

Sep 12, 2026 - 18:38
 0
राष्ट्रभक्ति और इतिहास को समर्पित आयोजन: राजकीय महाविद्यालय खैरथल में भाषण प्रतियोगिता, प्रथम विजेता को मिलेगा ₹11,000 का इनाम

दिवेर विजय महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय में होगी भाषण प्रतियोगिता, महाराणा प्रताप के शौर्य पर बोलेंगे छात्र

हीरालाल भूरानी / खैरथल राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में 'दिवेर विजय महोत्सव–2026' के अंतर्गत विद्यार्थियों में इतिहास, राष्ट्रभक्ति एवं वीरता की भावना जगाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप” रखा गया है।

चरणबद्ध तरीके से होगी प्रतियोगिता: प्रतियोगिता के समन्वयक व एन.एस.एस. संयोजक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में आयोजित होगी। महाविद्यालय स्तर पर 14 सितंबर तथा जिला स्तर पर 15 सितंबर को प्रतियोगिता होगी। इसके बाद संभाग स्तर पर 17-18 सितंबर और राज्य स्तर पर 26 सितंबर को मुकाबला होगा। प्रतिभागियों को अपनी बात रखने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा।

राज्य स्तर पर मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार: राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹11,000, द्वितीय को ₹7,100 तथा तृतीय स्थान के लिए ₹5,100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा ₹2,100 के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक कॉलेज से चयनित अधिकतम तीन प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे। डॉ. वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................