संस्कार और संस्कृति की रीढ़ है नारी: बावड़ी में विहिप मातृशक्ति की बैठक, ‘परिवार से ही तय होती है समाज की दिशा’
बावड़ी के अनवाना में विहिप मातृशक्ति की बैठक संपन्न, समाज निर्माण और संस्कारों के संरक्षण पर दिया जोर
मिश्रीलाल लखारा / बावड़ी (जोधपुर) विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति प्रखंड बावड़ी की एक दिवसीय बैठक शनिवार को अनवाना गांव स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा यादव एवं जिला संयोजिका हेमलता सोनी ने की।
'संस्कारों से ही बनता है देश का भविष्य' बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा यादव ने कहा कि आज की नारी घर की सीमाओं से निकलकर समाज को दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्य और सही दिशा देने का पहला केंद्र मां ही होती है। माताओं द्वारा दिए गए संस्कार ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान: अभिलाषा यादव ने कहा कि मातृशक्ति के संगठित होने से सामाजिक कुरीतियों का समाधान आसानी से किया जा सकता है। बैठक में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष बल दिया गया तथा अन्य महिलाओं को भी संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद: जिला सेवा प्रमुख हनुमान टाक ने बताया कि इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, बजरंग दल संयोजक हुकमसिंह, मांगीलाल सीरवी सहित जिला सह मंत्री और विहिप के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

