उदयपुरवाटी के चुन्नीलाल गुर्जर का 'साउथ एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप' में चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे अपना दम

Sep 12, 2026 - 16:57
 0
उदयपुरवाटी के चुन्नीलाल गुर्जर का 'साउथ एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप' में चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे अपना दम

सुमेर सिंह राव / उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के छापोली गांव निवासी गुर्जर समाज के होनहार खिलाड़ी चुन्नीलाल गुर्जर ने साउथ एशियन गेम्स (पैरा थ्रो बॉल) में चयनित होकर उदयपुरवाटी उपखंड सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। चुन्नीलाल का चयन भारतीय टीम में होने से क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।

चुन्नीलाल गुर्जर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि 'सेकंड साउथ एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप' का आयोजन 19 से 23 नवंबर तक श्रीलंका में किया जाएगा, जहां वे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बधाइयों का लगा तांता: साउथ एशियाई गेम्स में चयन की खबर मिलते ही चुन्नीलाल को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। आईपीएस विजय सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रोहिताश गुर्जर, प्रकाश यादव, बाबूलाल यादव, पूरणमल भाकर, प्रभु दयाल यादव, बजरंग लाल सैनी, मनोहर लाल सैनी, महेश सैनी, देवीलाल गुर्जर, शिवनाथ गुर्जर, बजरंगलाल अध्यापक, बाबूलाल प्रिंसिपल, मंगल चंद गुर्जर एवं बजरंग लाल गुर्जर सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................