आमरण अनशन समाप्त करने के बाद दंडौती देते हुए मन्दिर पहुंचे
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर चल अनशन के स्थगन के बाद संयोजक मुकेश जैमन ने आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियो के साथ गोल सर्किल से दंडोती दी। इस दौरान राजगढ़ आवाज मंच के लोग सहित व्यापारी एवं सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे। मुकेश जैमन ने बताया कि 2021 को राजगढ़ उपखंड के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय को अन्य स्थान पर ले जाने के कारण राजगढ़ कस्बेवासी विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे एवं आठ दिनों से राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार भी बंद थे।
वही गत बुधवार की रात्रि राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी आये थे। जिन्होंने उन्हें एक माह का आश्वासन देकर अनशन को स्थगित करवाया था। उसके बाद वे राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल से कांकवाड़ी बाजार, चौपड़ बाजार होते हुए गोविंद देवजी मंदिर दण्डौती करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राधा गोविंद के समक्ष मत्था टेका। इस अवसर पर व्यापारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे।