वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट मुखारबिंद का पूजन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना

Jan 1, 2026 - 10:46
 0
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट मुखारबिंद का पूजन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना

डीग (नीरज जैन) नववर्ष का शुभारंभ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आराध्य देव भगवान श्रीनाथजी महाराज की आराधना और मूक प्राणियों की सेवा के साथ किया। गुरुवार को डीग जिले के पूंछरी स्थित सुप्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में मुख्यमंत्री शर्मा ने सपरिवार पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलकामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गुंजायमान रहा।
पंचामृत अभिषेक और मुकुट मुखारबिंद पूजन
मुख्यमंत्री  शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूर्ण विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार श्रीनाथ जी महाराज का 'पंचामृत अभिषेक' किया। उन्होंने दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से प्रभु का अभिषेक कर राष्ट्र-कल्याण का संकल्प दोहराया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री शर्मा ने 'मुकुट मुखारबिंद' का विशेष श्रृंगार कर पूजन किया। मंदिर पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री  ने बड़ी तल्लीनता के साथ आहुतियां दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था।इस दौरान मोजूद हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री शर्मा का अभिवादन किया, मुख्यमंत्री  शर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
'पक्षी-घर' का लोकार्पण: प्रकृति संरक्षण की ओर एक कदम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित 'पक्षी-घर' का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ईश्वरीय आराधना के साथ-साथ प्रकृति और मूक प्राणियों का संरक्षण भी मानव का परम धर्म है। यह पक्षी-घर क्षेत्र के पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय का केंद्र बनेगा।
पक्षी-घर का लोकार्पण समारोह श्रीनाथजी मंदिर के महंत स्वामी चंद्र प्रकाश मुखिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मूक प्राणियों की सेवार्थ इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले स्थानीय भामाशाहों की सराहना की। 
 इस पक्षी-घर के निर्माण में स्वतंत्रता सेनानी स्व.  रघुनाथ प्रसाद, स्व. प्रेमवती, स्व. भगवती देवी एवं स्व. बालस्वरूप अटोलिया सहित अन्य लोगों की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्यमंत्री के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भगवान गिरिराज जी और श्रीनाथ जी की पूजा कर प्रदेश में विकास और सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान  संभागीय आयुक्त  डॉ. नलिनी कठोतिया, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला कलेक्टर भरतपुर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक  ओम प्रकाश मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर  राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा,सीओ  सीताराम वैरवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................