तीरंदाजी अंडर 17 और 19 तथा नेटबॉल प्रतियोगिताओं में रा उ मा विद्यालय बरौली चौथ ने जीते स्वर्ण पदक ,कबड्डी में नगला मोती की टीम रही विजेता
डीग (नीरज जैन)15 सितंबर। डीग ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन सोमवार को तीरंदाजी की अंडर 17 प्रतिस्पर्धा में रा उ मा विद्यालय बरौली चौथ की भाव्या सिंह ने गोल्ड मैडल, तीरंदाजी अंडर 19 (30mtr) में बरौली चौथ के ही पवन ने गोल्ड मैडल,नेटबॉल की प्रतियोगिता के अंडर 17(बालक वर्ग )में बरौली चौथ की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।कबड्डी की अंडर 17(पुरुष वर्ग )में नगला मोती ने प्रथम और बरौली चौथ विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर जिला जिला शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह, प्रधानाचार्य रणधीर सिंह, तारा सिंह सिनसिनवार, निरंजन सिंह,बलवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जय सिंह, शिव कुमार शारीरिक शिक्षक, गंगा सिंह , चंद्रभान सिंह दशरथ सिंह आदि मौजूद उपस्थित थे।


