पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के तिलकपुर धाम में दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तिलकपुर धाम के पीठाश्वर महन्त श्री बालक दास महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमें राजस्थान सहित उत्तप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर पूर्णिमा की भांति इस पूर्णिमा पर परमहंस सदगुरु हरचंद दास आश्रम में शुक्रवार रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
जिसमें कई पार्टियों के द्वारा सत्संग में हिस्सा लिया। परमहंस सदगुरु हरचन्द दास ट्रस्ट द्वारा सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पति पत्नी सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी । गुरु पूर्णिया की रस्म निभाते हुए तिलकपुर धाम के बालकदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने शॉल उड़ाकर साफा बंधन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
आयोजन के बाद 11 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार भंडारा का आयोजन वैद .नरेन्द्र वर्मा ज्योति आयुर्वैदिक थेरेपी सेंटर महुआ दौसा की तरफ से किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।महंत बालक दास जी महाराज ने बताया है कि आगामी 14 जनवरी को विशाल भंडारा होगा सुबह 15 जनवरी को परमहंस सदगुरु श्री हरचन्द जी महाराज 11 वॉ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंतश्री बालक दास जी महाराज ,डॉ. रमेश चंद, सुखचन्द फौजी, केवल राम गुर्जर, डॉ.मातादीन बिसारिया ,गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सतेन्द्र यादव, रामवीर,सुरेश प्रधान आगरा ,रमेश लालपुरिया, विष्णु गुर्जर भावली , राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू जी , बिजन मीणा, महंत फलाहारी दास , मनोरी, सरदार जसपाल सिंह, ललित नाथ,धनसिहं बैरवा आदि मौजूद रहे।


